स्वाभाविक रूप से गर्दन में सूजन लिम्फ नोड्स का इलाज कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:20

लिम्फ नोड्स में सूजन

लिम्फ नोड्स एक नहीं कई ग्रंथियां होती हैं जो शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे-जबड़े के पीछे, आर्मपिट, कान के पीछे, सिर के पीछे आदि अंगों में होता है। इसका प्रमुख काम इम्यून सिस्टम को ठीक करना है जिससे शरीर हानिकारक कीटाणुओं से लड़ा जा सके, लेकिन किसी कारण से लिंफ नोड्स में सूजन हो जाती है, इस समस्या को लिंफेडेनोपैथी या लिंफैडेनिटिस कहते हैं। इसके कारण शरीर के दूसरे अंगों में संक्रमण भी हो सकता है। इसके अलावा कोल्ड, टॉन्सिल, जिंजिवाइटिस, त्वचा में संक्रमण आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।

गरम पानी से सिंकाई

लिंफ नोड्स में सूजन कम करने के लिए गरम पानी से सिंकाई करें। जब गरम तापमान का संपर्क शरीर के दूसरे अंगों से होता है तब शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है। इसके लिए पानी को गरम कीजिए और उसमें एक साफ कपड़े को भिगोकर सूजन वाली जगह पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। जब तक सूजन खत्म न हो जाए, इस क्रिया को दिन में कई बार दोहराएं। गरम पानी से सूजन वाली जगह की सफाई भी कर सकते हैं।

नमक पानी

गले में या जबड़े में पाई जाने वाली लिंफ नोड में सूजन है तो नमक पानी का गरारा करने से जल्द आराम मिलता है। नमक और पानी लिंफ नोड की सूजन को कम कर देता है। इसके लिए एक कप पानी को हल्का गरम कर लीजिए, उसमें आधा चम्मच नमक मिलाइए। फिर इस पानी से गरारा कीजिए। सूजन कम होने तक दिन में कई बार इसे दोहराएं।

लहसुन भी है फायदेमंद

लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण को आसानी से दूर करते हैं। इसके लिए लहसुन की 2 या 3 कलियों का सेवन कीजिए। खाने में भी लहसुन का प्रयोग कीजिए। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो लहसुन के तेल से दिन में 2 या 3 बार मालिश करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका लिंफ नोड की सूजन कम करने के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है। यह शरीर के पीएच लेवेल को बढ़ा देता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से भी बचाते हैं। इसके लिए सेब के सिरके को बराबर मात्रा में पानी से मिलाकर एक कपड़े को इसमें भिगोकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। इसे दिन में दो बार प्रयोग करें। इसके अलावा एक चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच शहद को पानी में मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info